उपवास का वास्तविक अर्थ क्या है?

क्या आप जानते हैं?


उपवास का वास्तविक अर्थ क्या है?

उपवास का वास्तविक अर्थ उस चीज़ से बहुत अलग है जो हम आम बोल चाल में जानते हैं । अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार उपवास का अर्थ है सभी या कुछ प्रकार के भोजन या पेय से परहेज करना, विशेष रूप से एक धार्मिक पालन या चिकित्सा उद्देश्य के रूप में 
दैनिक जीवन में अगर कोई कहता है कि मैं उपवास पर हूं तो हम इस पर विचार करते हैं कि वह समय की एक विशेष अवधि के लिए भोजन नहीं खा रहा है, परन्तु उपवास का वास्तविक अर्थ भोजन से सम्भंदित नहीं हैउपवास का वास्तविक अर्थ है आपने निकट वास करना उपवास दो शब्दो से मिलकर बना है - उप और वास । यह दोनों संस्कृत शब्द है। उप का मतलब होता है - नजदीक और वास का मतलब होता है - निवास। इस तरह से उपवास का मतलब हुआ - नजदीक में निवास ।इस संधर्ब में भगवान कृष्णा की  एक कहानी है जिसको मैं आप सब को बताना चाहूंगा
बहुत समय पहले एक संत कृष्ण की नगरी में रह रहे थे। संत नदी के उस पार रह रहे थे और नदी में भारी बाढ़ थी। रुक्मण जी कृष्ण के पास मदद मांगने के लिए गई क्योंकि वह अन्य महिलाओं के साथ संत के पास उन्हें भोजन देने के लिए जाना चाहती थी , लेकिन एक बड़ी बाढ़ के कारण वे जाने में असमर्थ थे। उन्हें सुनकर कृष्ण ने कहा कि कृपया नदी को यह कहने के लिए कहें कि अगर संत उपवास कर रहे हैं तोह हमे मार्ग दे । सभी महिलाओं ने नदी पर जाकर यह कहते हुए रास्ता पूछा कि अगर संत उपवास कर रहे हैं तो कृपया हमें रास्ता दें, उन्हें सुनकर नदी ने उन्हें रास्ता दिया और वे सभी सुरक्षित रूप से संत के पास पहुंच गए। उन  सभी ने संत को भोजन परोसा और कुछ देर बाद अब वापस जाना का विचार आया लेकिन यह नहीं जानते थे कि नदी को पार कैसे किया जाये क्योंकि नदी अभी भी बाढ़ में है। वे संत से पूछते हैं, की हम सब अब वापिस कैसे जायें तो संत ने कहा कि वही कहो जो आते हुए किया था की ,यदि संत उपवास कर रहे हैं, तो कृपया हमें रास्ता दें। सभी देवियाँ भ्रमित हो गईं क्योंकि संत ने उनके सामने भोजन किया था , लेकिन वे सभी वहाँ गई क्योंकि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। महिलाओं ने नदी से रास्ता पूछने के लिए कहा कि अगर संत उपवास कर रहे हैं तो कृपया हमें रास्ता दे, उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं था क्यूंकि नदी ने उन्हें रास्ता दिया और वे सभी सुरक्षित रूप से वापिस पहुंच गई

लेकिन वे सभी हैरान थे कि यह सब कैसे हुआ इसलिए रुक्मण जी कृष्ण के पास गई और पूछा कि स्वामी यह सब कैसे हुआ, नदी ने कैसे रास्ता दिया क्योंकि संत ने हमारे सामने भोजन खाया था । कृष्ण ने तब उन्हें उपवास रखने का वास्तविक अर्थ बताया वह है आपने निकट वास करना इसका अर्थ भोजन न करने से नहीं है 
आपने निकट वास करना का अर्थ  है आपने को पेहचानन की मैं कौन  हूँ, में है शरीर नहीं मैं पवित्र आत्मा हूँ

श्रीकृष्ण भगवान श्रीमद भगवत गीता में कहते हैं ।

यह आत्मा किसी काल में भी न तो जन्मता है और न मरता ही है तथा न
यह उत्पन्न होकर फिर होने वाला ही है । क्योंकि यह अजन्मा, नित्य,
सनातन और पुरातन है ; शरीर के मारे जाने पर भी यह नहीं मारा जाता ।


धन्यवाद्

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

उपवास का वास्तविक अर्थ क्या है?

क्या आप जानते हैं? उपवास का  वास्तविक अर्थ क्या है? उपवास का वास्तविक अर्थ उस चीज़ से बहुत अलग है जो हम आम बोल चाल में जानते हैं ...